About Sikkim State
सिक्किम राज्य – सिक्किम भारत का 22वां राज्य है भारत के सभी पहाड़ी राज्यों में से सिक्किम राज्य सबसे सुंदर राज्य है। यह भारत के पूर्वोत्तर में स्थित है। यह भारत का दूसरे नंबर का एक छोटा राज्य है, इसकी सीमा भूटान, तिब्बत और नेपाल से लगती है। भारत का सबसे ऊंचा पर्वत कंचनजंगा भी सिक्किम में ही स्थित है।
सिक्किम ग्लेशियरों, अल्पाइन घास के मैदानों और हजारों प्रकार के जंगली फूलों का भी घर है। यह राज्य अंगूठे के आकार का दिखता है। यह पश्चिम में नेपाल, उत्तर में चीनी तथा पूर्व में तिब्बत है तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान है। इसके दक्षिण में पश्चिम बंगाल है। भारत का प्रसिद्ध शहर गंगटोक सिक्किम की राजधानी है। राजधानी होने के साथ-साथ गंगटोक सिक्किम का सबसे बड़ा शहर भी है। भारत में जितने भी साफ-सुथरे राज्य है उन सभी में सिक्किम का नाम भी शामिल है। क्योंकि सिक्किम बहुत ही साफ और सुरक्षित राज्य हैं। इसलिए सिक्किम एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है।
गर्मियों के मौसम में सिक्किम में बहुत ही सुंदर मौसम देखने को मिलता है। सिक्किम में घूमने के लिए बहुत सुंदर- सुंदर पर्यटक स्थल है। यहां घूमने के लिए गुरूडोंगमर झील, लाचुंग गांव, मंगन,युमथांग घाटी, थांगू घाटी, चोपता घाटी, चुंगथांग,लाचेन गांव, सेवन-सिस्टर्स वाटर फॉल्स, सिंघिक, फेन्सांग मॉनेस्ट्री, फोडोंग मॉनेस्ट्री और कबी लुंगचोक माउंट कटाओ,सबसे अच्छी जगहों में गिना जाता है। सर्दियों के समय सिक्किम की पहाड़ियां बर्फ से ढक जाती हैं जो दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होती है। भारत की प्रसिद्ध नदी तीस्ता भी सिक्किम से ही बहती है। तीस्ता सिक्किम की सबसे बड़ी नदी है।
Other fact of Sikkim
सिक्किम का राजकीय पशु लाल पांडा है और राजकीय पक्षी रक्त मनाल (रक्त तीतर Blood Pheasant) है तथा राज्यीय वृक्ष लाल पांडा को सिक्किम राज्य का राजकीय पशु माना जाता है और रक्त तीतर (Blood Pheasant) को राजकीय पक्षी तथा राजकीय वृक्ष रोडोडेंड्रोन को माना जाता है।
People of Sikkim
सिक्किम के लोगों में तीन जातीय समूह हैं-जिनमे लेप्चा, भूटिया और नेपाली है । इन लोगों के तीन जातीय समूह में तीन विविध संस्कृतियों, परंपराओं और धर्मों के संश्लेषण का प्रतिनिधित्व करते हैं। सिक्किम में विभिन्न समुदायों के विभिन्न रीति-रिवाजों, धर्मों और परंपराओं का एक अनूठा मिश्रण है। प्राचीन काल से, सिक्किम पर तीन जनजातियों, अर्थात् लेप्चा, भूटिया और नेपाली का कब्जा था। वे आज भी सिक्किम में लोगों के समूह और संस्कृति का निर्माण करते हैं।
Culture of Sikkim
सिक्किम के लोगों के लिए हिंदू और बौद्ध धर्म प्रमुख है। तिब्बती ,सिक्किम एवं भूटान से आये लोग यहाँ बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। सिक्किम में लगभग सभी धर्मो के लोगो के फेस्टिवल बड़े उत्साह से मनाये जाते है | हिंदू त्यौहारो के साथ-साथ नेपाली त्यौहारों भी बड़े हर्षोउल्लास से मनाये जाते है। कार्तिक के महीने में सिक्किम के नेपाली समुदाय द्वारा मारुनी नृत्य किया जाता है। सिक्किम के कुछ अन्य लोक नृत्य संगिनी, तामांगसेलो, गैनी, शबदो और सिंघनी चाम हैं।”
Language of Sikkim
सिक्किम के लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा को ही लेप्चा भाषा कहते हैं। सिक्किम में प्रचलित लेप्चा भाषा की अपनी लिपि है। सिक्किमी भाषा, दक्षिणी तिब्बती भाषाओं में से एक है।
Dress of Sikkim
भूटिया और सिक्किम के लोगों की पारंपरिक पोशाक फारिया,दुमवम ,शूरुवल और थोको-दम आदि है। पुरुषों की पारंपरिक वेशभूषा थोकोरो-दम है जिसमें एक सफेद पाजामा येन्हत्से, एक लेपचा शर्ट और शंबो शामिल है।
Dance of Sikkim
सिक्किम का प्रसिद्ध नृत्य रूप चब्रुंग है जो पारंपरिक रूप से गृहप्रवेश समारोह के दौरान बुरी आत्माओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। वास्तव में, गीत में की-मुखला नामक वाद्य की गूंजने वाली ध्वनि अधिक महत्वपूर्ण होती है। कार्तिक के महीने में सिक्किम के नेपाली समुदाय द्वारा मारुनी नृत्य किया जाता है।
सिक्किम नृत्य में लू खंगथामो एक भूटिया लोक नृत्य है और कहा जाता है की यह नृत्य स्वर्ग, नरक और पृथ्वी के सभी देवताओं को खुश और धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। सिक्किम के अन्य नृत्य इस प्रकार है जैसे -मुखौटा नृत्य,याक चम और सिंघी चम और लिंबू या सुब्बा लोक नृत्य आदि है।
Food of Sikkim
सिक्किम के लोगों का पारंपरिक नेपाली व्यंजन दाल भात है जिसे भारत के अन्य हिस्सों में दाल चावल के नाम से जाना जाता है। यह भोजन कई लोग के लिए एक आरामदायक भोजन माना जाता है। सिक्किम राज्य भोजन के लिए प्रसिद्ध है। सिक्किम के व्यंजनों में स्वाद का एक अनूठा चयन है। और यहाँ पर लोगों और उनकी मान्यताओं का बहु-जातीय मिश्रण शामिल है। यह विविधता सिक्किम के मनोरम भोजन में भी दिखती है, जिसमें भारतीय, भूटानी, नेपाली और तिब्बती व्यंजन शामिल हैं।
यह एक जैविक राज्य के रूप में भी जाना जाता है। सिक्किम के स्थानीय लोग जयादातर किसानों के फल, सब्जियां, अंडे और मांस पसंद करते हैं, जिनकी खेती जैविक रूप से की जाती है। सिक्किम के लोगों का रहन सहन अति उत्तम है। यहाँ के लोग शांतिप्रिय हैं। सिक्किम भारत का एक जैविक कृषि प्रधान राज्य है। यहाँ की 64% लोग कृषि पर निर्भर करते हैं।
Food list of Sikkim
1-वेजी थेंकुक
यह शाकाहारी भोजन हैं इसे बनाने के लिए सब्जियां, और गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। यह वेजी थेंकुक और नॉन वेजी थेंकुक दोनों रूप से बनाया जाता है
2.मोमोज
मोमोज सिक्किम के लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय व्यंजन हैं।
3.खाप्सी
खाप्सी यह एक एक तली हुई पेस्ट्री है, जिसका स्वाद थोड़ा मीठा या नमकीन होता है। यह आमतौर पर विशेष अवसरों पर बनाया जाता है।
4.वाचिपा
वाचिपा यह पके हुए चावल और कीमा द्वारा बनाया जाता है। इसका सेवन भी मुख्य रूप से विशेष अवसरों पर ही किया जाता है।
5.थुकपा
स्वादिष्ट नूडल सूप के रूप में बनाया जाता है। यह राज्य का न केवल स्ट्रीट स्टॉल में बल्कि हर भोजनालय में यह अद्भुत व्यंजन को बनाया जाता है।
6.बांस करील करी
बांस करील करी एक पारंपरिक सिक्किम व्यंजन है, जिसे किण्वित बांस से बनाया जाता है।
7.गुन्द्रुक
इसे बनाने के लिए सरसों और पत्ता गोभी या मूली के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है।
8.सिन्की
गुंड्रुक मूली की जड़ का उपयोग करके बनाते है।
9.मसौयरा करी
यह सिक्किम के लोगों का पसंदीदा देशी व्यंजन है। किण्वित काला चना करी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
10.शिमी का आचार
यह एक अचार है जिसे स्थानीय रूप से शिमी के नाम से जाना जाता है
11.दाल भात
सिक्किम का मुख्य भोजन दाल भात माना जाता है। भारत के अन्य जगहों पर इसे दाल चावल के नाम से जानते है।
12.जानार
जानार एक पेय है, जौ, गेहूं और मक्का से उत्पादित होता है।
13.चम्ब्रे
यह आलू के साथ खाया जाता है। चाम्ब्रे एक नेपाली व्यंजन है
14.फंग्शापा
फंग्शापा भोजन में मूली और लाल मिर्च के साथ शुअर का मांश की चर्बी प्रमुख घटक माने जाते है ।
15. छुरपी के साथ निगुरु
यह भोजन सिक्किम का स्वदेशी भोजन है।
16. सेल रोटी
यह बनाने में चावल के आटे का प्रयोग किया जाता है। और इसे आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है.
17. गया खो
यह एक चिमनी सूप के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि सूप को चिमनी के आकार के व्यंजन में परोसा जाता है।
18. ढिंडो
ढिंडो एक प्रसिद्ध सिक्किम व्यंजन है आटे के मिश्रण को एक कलछी से लगातार चलाते हुए गर्म पानी में डाला पकाया जाता है।
19. चांग
यह एक स्थानीय रूप से उत्पादित मादक पेय है।
20. किनेमा करी
किनेमा करी को चावल के साथ परोसा जाता है।
21. कोडो रोटी
सिक्किम में बाजरे को कोडो कहा जाता है।