मां नर्मदा जी की पावन आरती
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी।
ब्रह्मा हरिहर शंकर, रेवा शिव हरि शंकर रुद्रौ पालन्ती।
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी।
देवी नारद सारद तुम वरदायक, अभिनव पदण्डी।
सुर नर मुनि जन सेवत, सुर नर मुनि…
शारद पदवाचन्ती।
देवी धूमक वाहन राजत, वीणा वाद्यन्ती।
झुमकत-झुमकत-झुमकत, झननन झमकत रमती राजन्ती।
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी।
देवी बाजत ताल मृदंगा, सुर मण्डल रमती।
तोड़ीतान-तोड़ीतान-तोड़ीतान, तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती।
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी।
देवी सकल भुवन पर आप विराजत, निशदिन आनन्दी।
गावत गंगा शंकर, सेवत रेवा शंकर तुम भट मेटन्ती।
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी।
मैयाजी को कंचन थार विराजत, अगर कपूर बाती।
अमर कंठ में विराजत घाटन घाट बिराजत, कोटि रतन ज्योति।
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी।
मैयाजी की आरती निशदिन पढ़ गावरि ,
हो रेवा जुग- रेवाजुग नरगावे, भजत शिवानन्द स्वामी
जपत हरि नंद स्वामी मनवांछित फल पावे।
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी।